भारत की 5 (पांच) बड़ी और लम्बी नदियाँ कौनसी हैं की जानकारी सूचि, लम्बाई के अनुसार | 5 Biggest longest rivers of India list in Hindi by length
दोस्तो, में यहाँ ऐसी पांच नदियों की बात करूँगा जिनका अधिकांश और पूर्णतय भाग भारत में ही है| ऐसी कई नदियाँ भारत में बहती हैं, जिनका अधिकाँश भाग भारत के पड़ोसी देशों में है|
जैसे सिन्धु नदी का अधिकांश भाग पाकिस्तान में है, ब्रह्मपुत्र नदी का ज्यादातर तिब्बत और बांग्लादेश में बहती है और कुछ ही भाग इनका भारत में आता है|
आज हमने यहाँ जो भारत की पांच सबसे बड़ी और लम्बी नदियों की सूचि बनाई है वो यह ध्यान में रखकर बनाई है की यह पूरी तरह से भारत में ही बहती हैं|
भारत की 5 सबसे बड़ी नदियाँ लम्बाई के अनुसार
5 Biggest River of India in Hindi according to length
हमारे गहन सर्वेक्षण के अनुसार निम्नलिखित पांच नदियों को आप भारत की सबसे बड़ी और लम्बी नदी मान सकते हैं|

1. गंगा नदी
लम्बाई:- 2525 Km
क्रमसंख्या | Particular | Detail |
1. | श्रोत | गंगोत्री ग्लेशियर |
2. | अंतिम स्थान | बंगाल की खाड़ी |
3. | स्थान | उत्तराखंड भारत |
4. | लम्बाई | 2525 Km |
5. | सहायक नदियाँ | बाएं किनारे से:- रामगंगा, गर्रा, गोमती, घाघरा, गंडक, बूढ़ी गंडक, कोशी, महानंदा दायें किनारे से:- यमुना, तमसा, सोन, पुनपुन किउल, चन्दन, ब्रहमपुत्र |
गंगा नदी एक ऐसी नदी है जो पूरी तरह से भारत में ही बहती है| इसका उद्गम स्थल उत्तराखंड में स्तिथ गंगोत्री के पास गौमुख ग्लेशियर है और यहाँ से निकलकर बंगाल की खाड़ी में गिर जाती है|
भारत में गंगा की कुल लम्बाई 2525 किलोमीटर है और इसका अधिकाँश भाग भारत में ही है| पश्चिम बंगाल में यह 2 धाराओं में विभाजित हो जाती है| इसकी एक धारा को पश्चिम बंगाल में हुगली बोला जाता है और दूसरी धारा बांग्लादेश में प्रवेश करती है|
ब्रह्मपुत्र नदी की एक धरा जमुना के मिलने के बाद इसे पद्मा के नाम से जाना जाता है|
विस्तृत जानकारी के लिए आप यह पोस्ट पढ़ लें:- गंगा नदी की सम्पूर्ण जानकारी और इतिहास
2. गोदावरी नदी
लम्बाई:- 1465 Km
क्रमसंख्या | Particular | Detail |
1. | नाम | गोदावरी |
2. | अन्य नाम | वृधा गंगा |
3. | उद्गम स्थल | ब्रह्मगिरी पर्वत, त्र्यम्बकेश्वर, नाशिक महराष्ट्र भारत |
4. | मुहाना | अंतर्वेदी, ईस्ट गोदावरी आंध्र प्रदेश भारत |
5. | लम्बाई | 1465 किलोमीटर |
6. | सहायक नदियाँ | पेनगंगा, वर्धा, वेनगंगा, इन्द्रावती, सबरी, मंजीरा, प्रबर, पूर्णा, माजरा, प्राणहिता, मानेर |
गोदावरी नदी, गंगा नदी के बाद दूसरी सबसे बड़ी नदी है| यह पूरी तरह से भारत में ही बहती है| इस नदी का श्रोत महाराष्ट्र में त्रिंबकेश्वर है| यह करीब 1465 किलोमीटर की दुरी तय करते हुए
भारत के पांच राज्यों महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ ओडिशा होते हुए अंततः बंगाल की खाड़ी में गिर जाती है|
गोदावरी को वृधा गंगा के नाम से भी जाना जाता है|
इस मुख्या श्रोत महाराष्ट्र नासिक के त्र्यम्बकेश्वर स्थान पर स्तिथ ब्रह्मगिरी पर्वत है| अंततः यह आंध्र प्रदेश में अंतर्वेदी ईस्ट गोदावरी स्थान पर बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है|
3. कृष्णा नदी
लम्बाई:- 1400 Km
क्रमसंख्या | Particular | Detail |
1. | नाम | कृष्णा नदी |
2. | उद्गम स्थल | जोर गाँव, महाबलेश्वर, सतारा जिला, महारास्ट्र, भारत |
3. | मुहाना | हमसलादीवी, कृष्णा जिला आंध्र प्रदेश, भारत |
4. | लम्बाई | 1400 Km |
5. | सहायक नदियाँ | बाएं किनारे से:- भीमा, दिंडी, पेद्दावागु, मुसी, पलेरू, मुन्नेरू दायें क्रिनारे से:- वेन्ना, कोयना, पंचगंगा, दूधगंगा, घटाप्रभा, मलाप्रभा, तुंगभद्रा |
कृष्णा नदी का उद्गम स्थल महाराष्ट्र महाबलेश्वर के वेस्टर्न घाट हैं| इस नदी की कुल लम्बाई 1400 किलोमीटर है और पूरी तरह भारत में ही बहती है|
यह महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आन्ध्र प्रदेश से होते हुए बंगाल की खाड़ी में गिरती है|
4. सिन्धु नदी
लम्बाई:- 1114 Km (भारत), 2880 Km
क्रम संख्या | Particular | Detail |
1. | नाम | इंडस नदी, सिन्धु नदी |
2. | उद्गम स्थान | सेंग्गे ज़न्ग्बो तिब्बत |
3. | मुहाना | अरब सागर रण ऑफ़ कच्छ, पाकिस्तान |
4. | लम्बाई | 1114 Km (भारत), 2880 Km |
5. | देश | चाइना इंडिया पाकिस्तान |
6. | सहायक नदियाँ | बाएं किनारे से:- जांसकर, सुरु नदी, सोंन नदी, झेलम, चेनाब, रावी, beas, सतलुज, पंजनद, घाग्गर-हाकड़ा, लूनी दायें किनारे से;- श्योक नदी, हुन्ज़ा, गिलगिट, स्वाट, कुनार, काबुल, कुर्रम, गोमल, जहोब |
सिन्धु नदी को अंग्रेजी में इंडस रिवर भी बोला जाता है| यह नदी एशिया की सबसे बड़ी नदी है|
इसका उद्गम स्थल तिब्बत में मानसरोवर झील के पास से होता है| वैसे तो इसका ज्यादातर हिस्सा पाकिस्तान में है|
यह तिब्बत से निकलकर लद्धाख, जम्मू कश्मीर और पाकिस्तान के गिलगिट पाकिस्तान से होते हुए बिलकुल पाकिस्तान के बीचों बीच से होकर निकलती है|
सिन्धु नदी पाकिस्तान की राष्ट्रीय नदी भी है|
इसकी कुल लम्बाई 2880 किलोमीटर है| लेकिन भारत में सिन्धु नदी की कुल लम्बाई केवल 1114 किलोमीटर है|
5. ब्रह्मपुत्र नदी
लम्बाई:- 916 (भारत), 2900 (कुल लम्बाई)
क्रम संख्या | Particular | Detail |
1. | नाम | ब्रह्मपुत्र (भारत), सांग्पो (तिब्बत), दिहांग (अरुणाचल प्रदेश) |
2. | उद्गम स्थल | भागीरथ ग्लेशियर मानसरोवर तिब्बत |
3. | मुहाना | गंगा डेल्टा बांग्लादेश |
4. | लम्बाई | 916 (भारत), 2900 (कुल लम्बाई) |
5. | देश | तिब्बत, भारत, बांग्लादेश |
6. | सहायक नदियाँ | बाएं किनारे से:- दिबांग नदी, लोहित नदी, धनसिरी नदी, कोलोंग नदी दायें किनारे से:- कमेंग, मानस, बेकी, रेडक, जलढाका, तीस्ता, सुबनसीरी |
ब्रह्मपुत्र नदी भी तिब्बत में मानसरोबर झील से 80 किलोमीटर दूर हिमानी हिमखंड से निकलती है और भारत बांग्लादेश होते हुए बंगाल की खाड़ी में विलीन हो जाती है|
इसकी कुल लम्बाई 2900 किलोमीटर है लेकिन भारत में इसकी कुल लम्बाई केवल 916 किलोमीटर है|
आशा करते हैं हमारे द्वारा दी गई भारत की सबसे बड़ी पांच नदियों की जानकारी से आपका ज्ञान वर्धन अवश्य हुआ होगा| यदि आपको हमारी जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने सोशल मीडिया पर जरुर साझा करें|
source
Rivers of India by Radha Kant Bharati