भारत में स्तिथ 5 सबसे बड़े बाँधों के नाम की सूचि उंचाई के अनुसार | 5 Biggest Dams of India in Hindi according to height
भारत एक नदियों का देश कहा जाता है| यहाँ हर एक राज्य में नदी तो बहती ही है| इन नदियों पर बाँध बनाकर इनके पानी का सही प्रयोग किया जा सकता है|
जैसे सिचाई और पीने का पानी उपलव्ध कराना| नदी के पानी के वेग को बाँध बनाकर नियंत्रित करके बिजली का उत्पादन जैसे प्रयोग शामिल हैं|
आज हम आपके साथ भारत की नदियों पर स्तिथ ऊंचाई के अनुसार 5 सबसे बड़े बांधों की सूचि (5 Biggest Dams of India in Hindi according to height) आपके साथ साझा कर रहे हैं
भारत के 5 सबसे बड़े बाँध
5 Biggest Dams of India in Hindi
यहाँ भारत की विभिन्न नदियों पर बने बांधों की जो सूचि है वो बाँध की उंचाई के आधार पर है, न की लम्बाई के आधार पर इस बात का आप ध्यान रखें
आइये एक एक करके जान लेते हैं भारत के सबसे ऊँचे 5 बांधों के नाम की सूचि
1. तेहरी बाँध – उत्तराखंड

यह बाँध उत्तराखंड के तेहरी (Tehri) क्षेत्र में भागीरथी नदी स्तिथ है| यह भारत का सबसे ऊँचा किसी भी नदी पर बना हुआ बांध है|
तेहरी बाँध मिटटी और चट्टानों से बनाया गया है| बिजली बनाने के साथ साथ इससे बने जलाशय का पानी सिचाई और शहर गाँव में पानी उपलब्ध कराने के लिए प्रयोग में लाया जाता है|
इसका निर्माण 1978 में शुरू हुआ और 2006 में यह बनकर पूरा हो गया था| इसकी बजली बनाने की क्षमता को बढाने के लिए इसमें कार्य अभी चल रहा है|
तेहरी बाँध के प्रमुख तथ्य
- उंचाई:- 260.5 मीटर
- लम्बाई:-575.5 मीटर
- प्रकार:- ग्रेविटी
- नदी:- भागीरथी
- स्थान:-उत्तराखंड
- बिजली क्षमता:- 1000 MW
2. भाकड़ा नांगल बाँध – हिमाचल प्रदेश

भाकड़ा नागल बांध हिमाचल प्रदेश में सतलुज नदी पर बना हुआ है| यह एक ग्रेविटी बाँध है| यह बाँध भारत की दूसरा सबसे ऊँचा बाँध है|
इसकी उंचाई 225 मीटर है| इसमें बाँध के द्वारा बनाया गया तालाब गोबिं सागर झील है| यह झील भारत में बाँध के द्वारा बनाई गई दूसरी सबसे बड़ी झील है| प्रथम स्थान पर सबसे बड़ी झील इंदिरा सागर बाँध पर बनी हुई है|
भाकड़ा नागल बाँध के प्रमुख तथ्य
- उंचाई:- 226 मीटर
- लम्बाई:-520 मीटर
- प्रकार:- ग्रेविटी
- नदी:- सतलुज
- स्थान:-हिमाचल प्रदेश
- बिजली क्षमता:- 1325 MW
3. सरदार सरोवर बाँध

सरदार सरोवर बाँध भारत की नदी पर बनाया गया तीसरा सबसे उंचा बाँध है| यह गुजरात के नवागाम क्षेत्र में स्तिथ है|
इस बाँध से बिजली और आस पास के क्षेत्र में सिचाई और पीने के लिए जल उपलब्ध कराया जाता है| मुख्यतः सौराष्ट्र और कच्छ के क्षेत्र के लोगों की जिंदगी इस बाँध ने बदल दी है|
सरदार सरोवर बाँध के प्रमुख तथ्य
- उंचाई:- 163 मीटर
- लम्बाई:- 214 मीटर
- प्रकार:- ग्रेविटी
- नदी:- नर्मदा
- स्थान:- गुजरात
- बिजली क्षमता:- 1450 MW
4. नागार्जुन सागर बाँध – आंध्र प्रदेश और तेलंगाना

नागार्जुन सागर बाँध भारत का चौथा सबसे बड़ा और ऊँचा बाँध है| इसकी उंचाई 124 मीटर है| यह कृष्णा नदी पर बना हुआ है|
इस बाँध से आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के कई क्षेत्रों में सिचाई और पीने के लिए पानी उपलब्ध कराया जाता है|
नागार्जुन बाँध के प्रमुख तथ्य
- उंचाई:- 124 मीटर
- लम्बाई:- 1550 KM
- प्रकार:-
- नदी:- सतलुज
- स्थान:- तेलंगाना आन्ध्र प्रदेश
- बिजली क्षमता:- 816 MW
5. हीरा कुंड बाँध

यह बाँध उड़ीसा में महानदी नदी पर बना हुआ है| उड़ीसा संबलपुर से यह करीब 15 किलोमीटर दूर है| इसको बनाने के लिए मिटटी, कंक्रीट का प्रयोग किया गया है|
इस बाँध पर 2 टावर बनाए गए है, एक नाम है गाँधी मीनार और दूसरा नेहरु मीनार
यह भारत का पांचवां सबसे उंचा बाँध है|
हीरा कुंड बाँध के प्रमुख तथ्य
- उंचाई:- 60.96 मीटर
- लम्बाई:- 25.8 KM
- प्रकार:- मिश्रित बाँध
- नदी:- महानदी
- स्थान:- ओडिशा
- बिजली क्षमता:- 307.5 MW
आशा करते हैं हमारे द्वारा दी गई भारत की नदियों पर बने उंचाई के अनुसार 5 सबसे बड़े बांधों की सूचि (5 Biggest Dams of India according to height on Indian river) से आपका ज्ञानवर्धन अवश्य हुआ होगा|
यदि आपको हमारी कोशिश सराहनीय लगी हो तो, हमारा उत्साह बढाने के लिए इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पर दोस्तों के साथ अवश्य साझा करें| धन्यवाद
यह भी पढ़ें
नर्मदा नदी के प्रमुख बाँधों के नाम
नर्मदा नदी की सम्पूर्ण जानकारी
नर्मदा घाटी परियोजना के 30 बड़े बांधों की सूचि