वीजा क्या होता है और कैसे बनता है | What is Visa and its Types in Hindi

Share your love

दोस्तो, यदि आप भी विदेश यात्रा करने का मन बना रहे हैं तो आपने वीजा के बारे में सुना होगा| लेकिन क्या आप कंफ्यूज हैं की पहले पासपोर्ट बनवाएं या वीजा|

चलो, आपकी यह कनफ्यूज़न हम दूर कर देते हैं|

वीजा क्या होता है और कैसे बनता है

देखो, यदि आप विदेश जाना चाहते हैं तो आपको पासपोर्ट तो बनवाना ही पड़ेगा| पासपोर्ट केवल आपकी पहचान है की आप किस देश के नागरिक हो|

लेकिन हर एक देश में प्रवेश के लिए आपको वीजा की आवश्यकता होती है| वीजा यह सुनाश्चित करता है की आप किसी देश में प्रवेश कर सकते हो और वहां कितने दिन तक रुक सकते हो|

उदहारण के तौर पर, यदि आपको अमेरिका की यात्रा करनी है| तो पहले आप भारत का अपना पासपोर्ट बनवाओ, अब इसमें भारत के पासपोर्ट भी कई तरह के होते हैं| यदि आप भारत के साधारण नागरिक हो तो आपका नीला पासपोर्ट बनेगा|

यहाँ पढ़ें:- भारत के पासपोर्ट के प्रकार

पासपोर्ट केवल आपकी नागरिकता की पहचान है की आप भारत के नागरिक हो| इसके बाद अगर आपको अमेरिका के किसी देश की यात्रा करनी है तो आपको भारत में स्तिथ अमेरिकन एम्बेसी जाना पड़ेगा और वहां कारण बताना पड़ेगा की आप अमेरिका की यात्रा क्यों करना चाहते हैं|

इसके बाद वह सुनिश्चित करेंगे की आप अमेरिका जाने लायक हो या नहीं| जैसे आपको इंग्लिश आती है या नहीं| अगर नहीं आती है तो आपके साथ जो जा रहा है उसे आनी चाहिए|

आपका वहां जाने का कारण क्या है| क्या आप केवल खुमने के लिए या फिर अपना इलाज़ कराने के लिए जा रहे हैं|

या फिर नौकरी के लिए इसके लिए आपकी अमेरिका में जहाँ नौकरी लगी है वो ही आपके वीजा की सिफारिश करेंगें और सम्बंधित डॉक्यूमेंट आपको भेज देंगे| आप वह डॉक्यूमेंट अपनी वीजा एप्लीकेशन के साथ लगा सकते हैं|

इसके बाद आपको वीजा दिया जाएगा| हाँ वीजा केवल आपके पासपोर्ट के खाली पेज पर एक स्टाम्प होती हैं जिसके साथ में किस तरीके का वीजा आपको मिला है लिखा होता है|

इसके अलावा अलग से आपको कुछ वीजा डॉक्यूमेंट भी मिल सकते हैं| जो आपको पासपोर्ट के साथ जब आप किसी दुसरे देश में लैंड करेंगे वहां इमीग्रेशन ऑफिसर को दिखाने होंगे|

क्या आपको भारत का वीजा बनवाने की जरुरत है|

जी नहीं आपको भारत का वीजा बनवाने की जरुरत नहीं है| क्योंकि आप तो खुद भारत में रह रहे हो| आप यदि किसी और देश में जाना चाहते हैं, तब उस देश की एम्बेसी जो भारत में है वहां आपको वीजा के लिए आवेदन देना होगा| यदि एम्बेसी को आपकी एप्लीकेशन सही लगती है तो आपको वीजा दे दिया जाएगा|

आशा करते हैं हमारे द्वारा दी गई जानकारी से आपका ज्ञानवर्धन अवश्य हुआ होगा कृपया इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अवश्य साझा करें

Share your love
Anurag Pathak
Anurag Pathak

इनका नाम अनुराग पाठक है| इन्होने बीकॉम और फाइनेंस में एमबीए किया हुआ है| वर्तमान में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं| अपने मूल विषय के अलावा धर्म, राजनीती, इतिहास और अन्य विषयों में रूचि है| इसी तरह के विषयों पर लिखने के लिए viralfactsindia.com की शुरुआत की और यह प्रयास लगातार जारी है और हिंदी पाठकों के लिए सटीक और विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे

Articles: 553

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *