विश्वकर्मा की पूजा क्यों…?

Share your love

मशीनरी से सम्बंधित व्यवसायों में विश्वकर्मा की पूजा करने के बाद ही कार्यारंभ किया जाता है, ताकि कारखाने में कोई दुर्घटना न हो और कार्य में निरंतर सफलता मिले, यही विश्वकर्मा पूजन का रहस्य है | प्रभु ही विश्व के निर्माता है | इसलिए प्रभु का सर्वोपरि नाम विश्वकर्मा है | दीपावली के अगले दिन गोवर्धनपूजा के अवसर पर विश्वकर्मा के पूजन का विधान है | इस दिन कारोबार से सम्बंदित औजारों की साफ़-सफाई करके उनकी पूजा की जाती है और शिल्प का कोई उपकरण व्यवहार में नहीं लिया जाता | फिर भी अधिकांश कंपनियों में प्रतिवर्ष 17 सितम्बर भाद्रपद की संक्रांति को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर उनकी आराधना के साथ-साथ औजारों की भी पूजा की जाती है |

कहा जाता है कि विश्वकर्मा ने सारे लोक बनाए, अनेक देवताओ का नाम गढ़ा, उनको नाम दिए और उनके अस्त्र-शस्त्रो का निर्माण किया | उन्होंने सूर्य के तेज के आठवे भाग को छीनकर निकला और शिव का त्रिशूल, विष्णु का चक्र, कुबेर का पाश तथा कार्तिकेय आदि दुसरे देवताओ के अस्त्र-शस्त्र बनाए, जो अजेय और अमोघ थे | अनेक देवताओ के रथो, विमानों का निर्माण भी उन्ही के द्वारा किया गया | सभी देवताओ के विभिन्न अंगो के अलंकारो का निर्माण कर विश्वकर्मा देवताओ के इंजीनियर कहलाते है |

पुराणों में कहा गया है कि स्वर्णमयी लंका के दहन के बाद विश्वकर्मा ने उसका जीर्णोद्धार किया और उसे पहले जैसा बनाया | वे वास्तुकला ( आर्किटेक्ट ) के आचार्य माने जाते थे और उन्होंने अपने ज्ञान, कला-कौशल से वास्तुकला देव को भी जन्म दिया था | भगवान् कृष्ण के आदेश पर विश्वकर्मा ने पांडवों की राजधानी इंद्रप्रस्थ ( खाड्वप्रस्थ ) का निर्माण किया, जिसका उल्लेख महाभारत की कथा में मिलता है |

विश्वकर्मा ने घ्रताची नामक अप्सरा से विवाह किया और उससे अनेक पुत्र उत्पन्न किये | वे सब उन जातियों के पुरखे बने जो बढई, शिल्पी, राज, कारीगर, मजदूर धातु का काम करते थे | उनके वंशज आज भी अपने नाम के साथ विश्वकर्मा कुलनाम लिखते है | विश्वकर्मा एक महान वास्तुकार थे | अपनी उपलब्धियों के कारण धीरे-धीरे उनमे देवता के गुण आ गये थे | इसीलिए उनकी पूजा-उपासना की जाती है |

Share your love
Anurag Pathak
Anurag Pathak

इनका नाम अनुराग पाठक है| इन्होने बीकॉम और फाइनेंस में एमबीए किया हुआ है| वर्तमान में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं| अपने मूल विषय के अलावा धर्म, राजनीती, इतिहास और अन्य विषयों में रूचि है| इसी तरह के विषयों पर लिखने के लिए viralfactsindia.com की शुरुआत की और यह प्रयास लगातार जारी है और हिंदी पाठकों के लिए सटीक और विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे

Articles: 553

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *